फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नेशनल कॉलेज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में खेल व सांस्कृतिक उत्सव नजराना-ए-अवध के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता में नेशनल पीजी कॉलेज प्रथम, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज दूसरे व लखनऊ विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर रहा।



कविता पाठ में नेशनल प्रथम, अवध गर्ल्स दूसरे स्थान पर रहा। मोनो एक्टिंग में अवध गर्ल्स ने बाजी मारी। नवयुग दूसरे और लविवि तीसरे स्थान पर रहा। स्किट प्रतियोगिता में अवध गर्ल्स ने प्रथम व आईटी कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में शिया पीजी कॉलेज ने प्रथम, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने दूसरा स्थान पाया। आईटी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। स्टोन पेंटिंग में अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज अव्वल, शिया पीजी कॉलेज दूसरे और नेशनल पीजी कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह व अतिथि प्राचार्या प्रो. बीना राय ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें