फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जीवाड़े पर लगाम के लिए एलडीए करेगा भूखंडों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण अपनी संपत्तियों में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 15 दिन में खाली भूखंडों का सर्वे कराएगा। जिन आवंटियों को कब्जा नहीं मिला है, उन्हें अभियान चलाकर कब्जा दिलवाया जाएगा। इसके अलावा अब एलडीए दफ्तर में संदिग्धों के प्रवेश पर सख्ती होगी और किसी भी पटल पर जाने से पहले विजिटर पास अनिवार्य किया जाएगा। वीसी प्रथमेश कुमार ने एसओपी जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने बीते बृहस्पतिवार को गोमतीनगर में भूखंड की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एलडीए उपाध्यक्ष ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए व्यवस्था को नए सिरे से सुधारते हुए संपत्ति का ब्योरा सुरक्षित करने के निर्देश दिए।गेट पास जारी होने के बाद ही बाहरी व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा। यह गेट पास तय मियाद व घोषित पटल के लिए ही मान्य होगा। प्राधिकरण कार्यालय आने वाले पंजीकृत ठेकेदारों, अधिवक्ताओं व आर्किटेक्ट के लिए विभागीय पास जारी किए जाएंगे। कर्मचारियों को आईकार्ड भी पहनना होगा। सचल दल इसकी निगरानी करेगा। पुराने पोर्टल में तकनीकी खामियों की वजह से असुरक्षित डेटा को भी नया साफ्टवेयर विकसित करते हुए उसमें हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें