फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैबिनेट 3 - राजधानी में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के वृंदावन योजना में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस अंतरराष्ट्रीय एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिये गुरुवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजधानी की वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में जल्द ही इसके लिए जमीन की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। डीपीआर के मुताबिक, 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करीब 32 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाना है।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद की वृंदावन योजना में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन कम एग्जिबिशन सेंटर बनने से राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को लेकर काफी सहूलियत हो जाएगी। लखनऊ में अभी तक 10 हजार की क्षमता वाला कोई कन्वेंशन सेंटर नहीं है। ऐसे में इसका निर्माण होने के बाद बड़े सांस्कृतिक, राजनीतिक, राजकीय, धार्मिक समारोह गीत-संगीत के कंसर्ट भव्यता के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। इसके पास ही ओपन थिएटर और होटल के लिए भी जमीन आरक्षित की जाएगी, ताकि बाहर से आने वालों को इसके आसपास ही ठहराने का इंतजाम किया जा सके।
प्रोजेक्ट से जुड़े आवास विकास परिषद के अफसरों की मानें तो सेंटर का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर होगा। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब यहां म्यूजियम के अलावा पाथ वे, रैली ग्राउंड से सटा हुआ माउंट्स एंड ग्रीनरी वर्क, फ्लैग पोस्ट, रिटेनिंग वॉल, स्टेच्यू के पास लाइटनिंग और म्यूजियम ब्लॉक के लिए करीब 77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें