बच्चों के खेलने के लिए गोमती रिवरफ्रंट पर एलडीए नया किड्स प्ले जोन बनाएगा। करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर नए झूले, खेलने के लिए नए उपकरण और खुला मैदान विकसित किया जाएगा।
यहां प्रवेश भी टिकट के आधार पर होगा। इसके लिए पांच रुपये प्रति बच्चा टिकट एलडीए की तरफ से लगाए जाने की योजना है। एलडीए के उपनिदेशक उद्यान एसपी शिशोदिया ने बताया कि रिवरफ्रंट पर अभी दायें तट पर लामार्ट बंधा के पास एक किड्स जोन बना है।
यहां कुछ झूले पहले लगाए गए थे, लेकिन बच्चों की संख्या को देखते हुए ये काफी नहीं हैं। ऐसे में यहां बड़ा किड्स प्ले जोन की योजना बनाई गई है। अगले महीने इस पर काम शुरू कराना है। इससे रिवरफ्रंट पर बच्चों के घूमने और खेलने के लिए पर्याप्त जगह विकसित हो जाएगी।