फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जों से जूझ रहा एलडीए मिट्टी चोरों से भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जों और निर्माणों से परेशान एलडीए के लिए मिट्टी चोर भी चुनौती बन गए हैं। सीजी सिटी योजना में पुलिस की जानकारी के बावजूद लगातार मिट्टी की चोरी हो रही है। एलडीए सचिव पवन गंगवार ने अब डीसीपी दक्षिणी को पत्र भेजकर पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाया है। सचिव का कहना है कि 2018 से लगातार इसे रोकने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद भी पुलिस सख्ती नहीं कर रही है।
विज्ञापन

एलडीए सुल्तानपुर रोड पर सीजी सिटी योजना का विकास उत्तरी और दक्षिणी भाग के रूप में कर रहा है। शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना में दक्षिणी भाग में अमूल व पराग डेयरी के पीछे की तरफ से मिट्टी की चोरी की जा रही है। 30 सितंबर को भी तड़के सुबह मिट्टी खोदकर ले जाने पर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सुबह 3:27 बजे से लेकर 4:03 बजे तक पुलिस के अलग-अलग प्रतिनिधि को बताया गया। इसके बाद भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, एचसीएल पुलिस चौकी यहां से केवल 200 मीटर की दूरी पर है।
सचिव के मुताबिक पूर्व में भी थाना गोसाईगंज और एचसीएल पुलिस चौकी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह पत्र शिकायतों के लिए 20 जून 2018, 11 अक्तूबर 2019, 19 फरवरी 2019, 22 जुलाई 2021 को भेजे गए। इसके बाद भी मिट्टी की चोरी लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती को भी एलडीए की तरफ से आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें