फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ हजार पेड़ों को कटाने के बजाय प्रत्यारोपण करेगा एलडीए

विज्ञापन
अनंत नगर योजना का निरीक्षण करते एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार।  - फोटो : स्रोत : एलडीए
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए मोहान रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में करीब आठ हजार पेड़ सड़क निर्माण के बीच में आ रहे हैं। इन्हें काटने के बजाय एलडीए प्रत्यारोपित करेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को योजना का निरीक्षण कर इस संबंध में निर्देश दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों को प्रत्यारोपण किए जाने का यह प्रदेश का सबसे बड़ा अभियान होगा।
विज्ञापन


एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए विशेषज्ञ संस्था जल्द ही पेड़ों का सर्वे करेगी। योजना में प्रस्तावित 45, 24 और 12 मीटर चौड़ी सड़कों के एलाइनमेंट में लगभग 8,000 पेड़ आ रहे हैं। प्रथम चरण में 2098 पेड़ों को हटाना अनिवार्य है। उपाध्यक्ष ने इन पेड़ों को योजना में विकसित किए जाने वाले पार्कों और ग्रीन बेल्ट में प्रत्यारोपित करने के निर्देश दिए हैं।

काम में ढिलाई पर ठेकेदारों पर जुर्माना
एलडीए वीसी ने योजना में किए जा रहे निर्माण कार्यों का भी मुआयना किया। पाया कि सेक्टर-1, पॉकेट-ई में 9, 12, 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है जबकि कार्यदायी संस्था मेसर्स डीपी इंफ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया जा चुका है। इस पर उपाध्यक्ष ने संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए हैं। इसी तरह सेक्टर-1 और 4 में 45 मीटर चौड़ी सड़क, ट्रेंच, सीवरेज और ड्रेन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था मेसर्स राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन



अक्तूबर तक काम पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के सभी सेक्टरों में निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। बरसात के मद्देनजर मिट्टी भराई और लेवलिंग आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं। उन्होंने मुख्य अभियंता को प्रत्येक सप्ताह योजना का निरीक्षण करके प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। कानपुर रोड से नादरगंज होते हुए अनंत नगर योजना को जोड़ने वाली लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण, आरसीसी ड्रेन और ट्रेंच का कार्य एलडीए करा रहा है। वीसी ने यह कार्य अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें