फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Thu, 09 Jul 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्रवण कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक श्रवण कुमार (39) की मौत हो गई। वह मूलरूप से हरदोई के अतरौली के निवासी थे।
विज्ञापन




श्रवण पत्नी शीला, एक बेटी और दो बेटों के साथ ठाकुरगंज स्थित हरि नगर में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। उनके चचेरे भाई राजू ने बताया कि श्रवण मंगलवार सुबह राशन लेने गांव गए थे। शाम को करीब 7:30 बजे लौटते समय दुबग्गा स्थित जेहटा रोड पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भाग गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से खबर परिजनों को मिली।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि श्रवण के पिता रामेश्वर की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हादसे के वक्त वह हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें