फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसंतकुंज योजना में अवैध कब्जे हटाने पहुंची एलडीए की टीम का हुआ विरोध

विज्ञापन
एलडीए टीम का ​विरोध करते ग्रामीण।
विज्ञापन
लखनऊ। बसंतकुंज योजना के सेक्टर एक में अधिग्रहीत जमीन से कब्जे हटाकर सड़क बनाने के लिए पहुंची एलडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस कारण टीम लौट आई। अब दो दिन बाद एलडीए की टीम फिर मौके पर जाएगी।
विज्ञापन

बसंतकुंज योजना के सेक्टर एक में छंदुईय्या गांव की जमीन आती है। यहीं पर एलडीए ने दो साल पहले 272 प्लाॅट लॉटरी के जरिये आवंटित किए थे। वह आवंटियाें से इसका पैसा भी ले चुका है, लेकिन रजिस्ट्री और कब्जा नहीं दे सका है। आवंटी लगातार कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एलडीए की टीम करीब दो महीने पहले भी कब्जा हटाने गई थी, मगर विरोध के चलते लौट आई थी। तब एलडीए ने किसानों की मांग पर गांव के बाहरी इलाके में चारों ओर सड़क बनाने का वादा किया था। इसी सिलसिले में शुक्रवार को एलडीए की टीम फिर मौके पर गई थी। टीम ने जैसे ही काम शुरू किया, उसके करीब आधे घंटे बाद ही गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया।
उनका कहना था कि सड़क के दायरे में आने वाले मकान न तोड़े जाएं। गांव के चारों तरफ सड़क बनाने का नक्शा बनाया जाए, जिसकी प्रति दी जाए। इसके लिए दो दिन का समय देने की मांग की गई, जिसके बाद एलडीए की टीम वापस आ गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई मकान सड़क निर्माण में दायरे में आ रहा है तो उसका मुआवजा दिया जाए, मगर एलडीए अधिकारियों ने इससे इन्कार कर दिया। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि गांव वालों ने नक्शा और दो दिन का समय मांगा है। अब दो दिन बाद फिर टीम मौके पर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें