फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे पर बन रहा चौतरफा दबाव, लखनऊ स्थित घर पर एलडीए ने लगाया नोटिस

Wed, 08 Jul 2020 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास दुबे के घर पर लगाया गया नोटिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर मामले के फरार मुख्य आरोपी विकास दुबे पर शासन-प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। कानपुर में उसका घर ढहाने के बाद लखनऊ के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित उसके घर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा कर दी है। नोटिस में एलडीए द्वारा स्वीकृत मकान के नक्शे को 9 जुलाई तक जमा कराने का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन


इसके पहले रजिस्ट्री की तलाश में लखनऊ पुलिस ने मंगलवार को विकास दुबे का पूरा घर खंगाल डाला लेकिन रजिस्ट्री नहीं मिली। वहीं, जांच के लिए पहुंची एलडीए की टीम को मकान पर ताला लगा मिला। इस कारण प्रवर्तन टीम कमरों और बेसमेंट की नापजोख नहीं कर पाई और बाहर से ही नाप ले सकी। कृष्णानगर इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने विकास के मकान से मिली तमाम फाइलें व कागजात जब्त कर लिए। अधिकारियों ने बताया कि कागजात में राजनीतिक पार्टियों के कई लेटरपैड और सैकड़ों प्रार्थनापत्र हैं। एक डायरी और जमीनों से संबंधित फाइलें भी मिली हैं।

पुलिस का कहना है कि एसटीएफ ने वर्ष 2017 में विकास के पास से जो 30 स्प्रिंगफील्ड राइफल बरामद की थी, उसका भी पता नहीं चल पा रहा है। यह राइफल विकास के भाई दीप प्रकाश दुबे उर्फ दीपक के नाम से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


कोर्ट से रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद दीपक ने कृष्णानगर थाने के मालखाने से राइफल रिसीव की थी। अब यह कहां है, इसकी जानकारी के लिए विकास की मां सरला और उसके छोटे भाई की पत्नी अंजली से पूछताछ की जाएगी। विकास की जमानत निरस्त कराने के साथ उसके भाई की राइफल का रिलीज ऑर्डर भी निरस्त कराया जाएगा। कृष्णानगर कोतवाली पुलिस को इसके निर्देश दिए गए हैं। टीम जल्द इसका प्रारूप बनाकर संबंधित न्यायालय में आवेदन करेगी।

विज्ञापन

विकास दुबे के घर पर लगाई गई नोटिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें