दोबारा सील किया अवैध होटल, एलडीए ने हुसैनगंज में की कार्रवाई
एलडीए की सील तोड़कर हुसैनगंज में चलाए जा रहे होटल एएलएफ को टीम ने शनिवार को दोबारा सील कर दिया। मानचित्र के विपरीत निर्माण के कारण प्राधिकरण दो साल पहले इसे सील कर एफआईआर भी दर्ज करा चुका था। हालांकि, इसके बाद भी एलडीए के इंजीनियरों से मिलीभगत कर सील तोड़कर होटल चलाया जा रहा था।
होटल सील करने का आदेश करने वाली एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि अवैध निर्माण पर सबसे पहले वर्ष 2014 में नोटिस जारी हुआ। इसके बाद 2016 में अवैध निर्माण गिराने का आदेश हुआ और होटल सील कर एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद भी चोरी छिपे काम किया गया। इस कारण फिर इसे सील किया गया था।