फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज खो जाना दिखाकर अब लखनऊ विकास प्राधिकरण में नहीं खुलेगी डुप्लीकेट फाइल

विज्ञापन
lDA hardened rule for opening duplicate file
विज्ञापन
लखनऊ। कागज या पूरी फाइल गुम दिखाकर अब एलडीए में डुप्लीकेट फाइल नहीं खुल सकेंगी। वीसी अभिषेक प्रकाश ने इस पर तत्काल रोक लगा दी है। उनका कहना है कि कोई भी डुप्लीकेट फाइल तभी खोली जाएगी, जब कोई विधिक स्थिति बनने पर इसे खोलना जरूरी हो। ओटीएस में भी आए ऐसे आवेदन जिनकी फाइल नहीं मिल रही हो उनकी जरूरी जांच के बाद ही निस्तारण करने का आदेश वीसी ने दिया है।
विज्ञापन

वीसी ने कहा कि फाइल या रिकॉर्ड नहीं मिलने पर इसे गुम दिखा दिया जाता है। ऐसे में आवंटी के पास मौजूद रिकॉर्ड के आधार पर ही डुप्लीकेट फाइल खोलकर उससे संपत्ति का निस्तारण किया जाता है। कई प्रकरण में गलत तरीका अपनाकर संपत्तियों का समायोजन तक कराया गया। यह प्रक्रिया तुरंत बंद की जा रही है। ओटीएस के जो आवेदन आए हैं, उन्हें भी एक जनवरी 2010 से पहले और बाद के आवंटन में बांटकर निस्तारित किया जाएगा। ऐसी फाइलों पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी, जोकि लालबाग से गोमतीनगर कार्यालय शिफ्ट होने के समय गुम होनी बताई जा रही हैं।
ऑनलाइन हो सकते है बाद के आवेदन
वीसी ने बताया कि करीब 40 आवेदन ऐसे हैं, जो ओटीएस की अंतिम तारीख में आए। ऑफलाइन आए इन आवेदन को किसी वजह से ऑनलाइन नहीं किया जा सका। ऐसे में आवास बंधु से सलाह ली जा रही है कि आखिर प्रकरण का निस्तारण कैसे हो? उम्मीद है कि इन्हें भी ऑनलाइन करने की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें