फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25000 करोड़ रुपये से होगा विकास कार्य

Mon, 08 Feb 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगहाली से गुजर रहा लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) मोहान रोड और प्रबंध नगर योजना के जरिये शहर में 25000 करोड़ रुपये से विकास कार्य करेगा। इसकी रूपरेखा तय की जा रही है। करीब 3000 एकड़ भूमि शुरुआती दौर में लेकर डवलपमेंट शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें करीब 800 एकड़ की ग्रीन बेल्ट को प्रबंध नगर में विकसित किया जाएगा। इसको विशाल पार्क का रूप दिया जाएगा। दूसरी ओर मोहान रोड में एलडीए के लिए बड़ी खुशखबरी है। 1600 में से ज्यादातर किसानों ने मुआवजा लेने पर हामी भर दी है। कई ने मुआवजा ले भी लिया है।
मार्च में यहां एलडीए कब्जा लेना भी शुरू कर देगा। इन दोनों स्कीमों में आवासों और भूमि की नीलामी के जरिये एलडीए ने 25000 करोड़ रुपये के लाभ का खाका तय किया है। जिससे शहर भर में अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। प्राधिकरण की माली हालत बेहतर नहीं है,लिहाजा इन दोनों स्कीमों से उसे खासी उम्मीद है।
विज्ञापन


एलडीए की आईआईएम रोड की प्रबंध नगर स्कीम में बाढ़ बचाव के उपायों के साथ विकास का आगाज होगा। इसमें सबसे पहले बांध निर्माण और हाइड्रोलिक सर्वे को लेकर एजेंसी का चयन हो गया है। यहां सबसे पहले 850 एकड़ ग्रीन बेल्ट की भूमि पर एक विशाल पार्क की परिकल्पना की जा रही है।

इस कॉलोनी के कुल 1400 एकड़ में से 100 एकड़ को एलडीए अपने कब्जे में ले चुका है। प्रबंध नगर के किसानों के साथ एक हिस्से पर समझौता होने और करीब 100 एकड़ भूमि पर कब्जा भी हो जाने की बात प्राधिकरण की ओर से कही जा रही है। इस आशय का दावा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह भी कर चुके हैं।

यहां 840 हेक्टयेर भूमि है। फेज-1 (650 एकड़) की 70 फीसदी भूमि ही ग्रीन है। बाकी फेज-2 और फेज-3 (1400 एकड़) की सारी जमीन रिहायशी लैंडयूज वाली ही है। कुल 2050 एकड़ भूमि जिसके लिए धारा-4 और धारा-6 का प्रकाशन किया जा चुका है।

विज्ञापन

जमीन की खरीद फरोख्त में चल रहा है गोरखधंधा

अल्लूनगर डिगुरिया, ककौली और घैला गांव की भूमि इस योजना में लिए जाने का प्रस्ताव है। इसे लेकर अब वाह्व विकास शुरू करने की भी कवायद का आगाज किया गया है। हाइड्रोलॉजी और फ्यूचर प्रोजेक्शन ऑफ फ्लड (बाढ़ का अनुमान) को लेकर स्टडी रिपोर्ट बनाने वाली एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है।

सात दिन के भीतर इन एजेंसियों को अपने प्रस्ताव और कोटेशन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एसके मयंक के सामने पेश करने होंगे। इसके बाद में एक एजेंसी का चयन कर के ये काम शुरू होगा। मोहान रोड पर पहले चरण में करीब 270 हेक्टेयर 668 एकड़ भूमि एलडीए को मिलनी है।

1600 किसानों को प्रतिकर मिलेगा। इसके लिए किसानों से समझौते की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। गांव प्यारेपुर और कलियाखेड़ा से यह भूमि ली जाएगी। यहां के सदरौना व मौंदा मजरे के लगभग 1600 किसानों की जमीनें एलडीए ने अधिग्रहीत की हैं। मोहान रोड योजना में जमीनों के खरीद फरोख्त का गोरखधंधा चल रहा है।

यहां 270.39 हेक्टेअर (668 एकड़) भूमि अधिग्रहण को लेकर गत दिनों 499 करोड़ रुपये प्रशासन को एलडीए दे चुका है। लेकिन स्थानीय स्तर पर समितियों ने कथित किसानों के माध्यम से भूमि कब्जे का विरोध करना शुरू कर दिया है।

तीन वर्षो से मुआवजे की प्रक्रिया लंबित चल रही थी। अधिकारियों की अनदेखी के चलते अनाधिकृत रूप से प्लांटिंग की जा रही है। यहां किसानों ने मुआवजा लेना भी शुरू कर दिया है। यहां मार्च तक प्राधिकरण कब्जा भी लेने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें