फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बसपा नेता की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई

Wed, 30 Mar 2022 01:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एलडीए की टीम ने बुधवार को बालू अड्डे स्थित बसपा नेता व याजदान बिल्डर की अवैध संपत्ति को ढहाना शुरू कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में अवैध निर्माण करने वालों पर बुलडोजर का कहर जारी है। बुधवार को हजरतगंज के बालू अड्डा में एलडीए की टीम ने बसपा नेता फहाद व याजदान बिल्डर की 50 करोड़ की अवैध इमारत को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई से हंगामा मच गया।

विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं। मामले में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है।

कार्रवाई पर भड़के बिल्डर के गुर्गे मारपीट पर आमादा हैं। पुलिस ने निवेशक पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी हजरतगंज अखिलेश सिंह, इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला के साथ भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें