फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अतीक के गुर्गे का अपार्टमेंट ध्वस्त करने पहुंचा बुलडोजर, अवैध निर्माण के लिए एलडीए की कार्रवाई जारी

Tue, 20 Sep 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एलडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ ताबड़तोड़ सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी के तहत लखनऊ में अतीक अहमद के गुर्गे के अवैध निर्माण को गिराने के लिए बुलडोजर पहुंच गया।
विज्ञापन
सील की गई अवैध इमारत व ध्वस्त करने पहुंचा बुलडोजर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार से अवैध निर्माण के खिलाफ ताबड़तोड़, सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत सीतापुर रोड स्थित खदरा में एलडीए टीम प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे का अवैध रूप से बनाए गए अपार्टमेंट को ध्वस्त करने पहुंची मगर विरोध के चलते कार्रवाई रुक गई।

दोपहर 1:30 बजे तक एलडीए ने 25 से अधिक अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई को पूरा किया। इसमें सबसे ज्यादा गोमतीनगर एवं गोमतीनगर विस्तार और शहीद पथ के किनारे आवासीय भूखंड पर बन रहे व्यावसायिक निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमती नगर में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण कर रहे कारीगरों एवं मजदूरों में भगदड़ मच गई। एलडीए अधिकारियों के मुताबिक अतीक के खास गुर्गे वली बदर ने अवैध रूप से अपार्टमेंट एवं उसी में व्यावसायिक कार्यालय का भी निर्माण किया है। पुलिस सुरक्षा के बीच व्यावसायिक कार्यालय को तोड़ा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें