फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने सहित कई मांगों को लेकर वकीलों ने निकाली वाहन रैली, 1090 पर रोका गया

Wed, 03 Mar 2021 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जीएसटी, शिक्षा और कंपनी लॉ अपीलेट अधिकरण राजधानी लखनऊ में बनाने सहित कई मांगों को लेकर वकीलों ने लखनऊ में हाईकोर्ट से लेकर 1090 तक वाहन रैली निकाली। उनका कहना है कि लखनऊ बार एसोसिएशन का न्यायिक क्षेत्राधिकार बढ़ाया जाए जिसे लेकर वह पिछले आठ दिनों से लखनऊ हाईकोर्ट पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


वकीलों ने बुधवार दोपहर को कार व बाइक रैली निकाली। 1090 पहुंचकर वकील हजरतगंज जाने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें 1090 चौराहे पर ही रोक लिया।

अपनी मांगो को लेकर वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी है। अवध बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल तीन मार्च तक बढ़ गई है।

मंगलवार को अध्यक्ष एचजीएस परिहार की अध्यक्षता में अवध बार एसोसिएशन की हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया गया। परिहार ने बताया कि हाईकोर्ट लखनऊ पीठ का क्षेत्राधिकार बढ़ाए जाने की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों की हड़ताल की वजह से अधिकांश मुकदमे फिर अगली डेट के लिए बढ़ गए और वादकारियों को मायूस होना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें