फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आई बालिका ने मां को बताई वकील की करतूत, सुनकर पैरों तले खिसक गई जमीन

Tue, 11 Jun 2019 04:56 PM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
आरोपी वकील धर्मेंद्र - फोटो : amar ujala
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में एक वकील ने गर्मी की छुट्टी में सीतापुर से मेहमानी करने आई रिश्तेदार की 12 साल की बेटी से तीन दिन दुष्कर्म किया। बच्ची ने रविवार को अपनी मां को फोन करके  रोते हुए आपबीती सुनाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी वकील को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में फैजुल्लागंज स्थित श्रीराम कॉलोनी निवासी वकील धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवंशी को गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर की रहने वाली बालिका गर्मी की छुट्टी में हफ्ता भर पहले धर्मेंद्र के घर मेहमानी करने आई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
उसके पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बेटी ने दोपहर तीन बजे उन्हें कॉल करके घर ले जाने को कहा, लेकिन लाज-शर्म के कारण धर्मेंद्र की करतूत नहीं बता सकी। बच्ची ने शाम छह बजे मां को फोन करके रोते हुए आपबीती सुनाई। इससे सभी लोग घबरा गए।

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीतापुर से रात दस बजे धर्मेंद्र के घर पहुंचे और बच्ची को ले गए। उसने घर पहुंचकर दरिंदगी की जानकारी दी। इस पर पिता अपनी बेटी को साथ लेकर सोमवार सुबह मड़ियांव थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करके निरीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी को विवेचना सौंपी गई।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो
बच्ची को अस्पताल भेजने के साथ पुलिस टीम ने आरोपी वकील धर्मेंद्र कुमार सिंह सोमवंशी को गिरफ्तार कर लिया। वकील की गिरफ्तारी की भनक लगने पर उसके परिचित पैरवी करने थाने पहुंचे, लेकिन रिश्तेदार की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का पता चलने पर लौट गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें