सरोजनीनगर। बंथरा के उम्मेद खेड़ा रोड स्थित कूड़ा घर के पास शनिवार देर शाम करीब 8 बजे यहां के अंबरपुर में रहने वाली गंगा देवी व दुलीचंद की एक-एक गाय सहित तीन गायें अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बेसुध हालत में देख बंथरा व्यापार मंडल के महामंत्री पिंटू तिवारी को इसकी सूचना दी। पशु चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि तीनों गायों ने कूड़े घर में पड़े किसी नशीले पदार्थ को खा लिया है। चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हो गया। फिलहाल तीनों गायों की हालत बेहतर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि ऐसा कोई मामला नहीं है।
जंगल में बेसुध मिलीं गायें।
जंगल में बेसुध मिलीं गायें।