लॉ यूनिवर्सिटी छात्रों के घर भेजेगी प्रमाणपत्र
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय छात्रों को उनके प्रमाण पत्र पोस्ट के माध्यम से घर पर भेजेगा। इसके लिए विवि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके लिए छात्रों को ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। बीएएलएलबी 2017-22 बैच के छात्रों की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। इनको जरूरी प्रमाण पत्र विधि विवि डाक के माध्यम से भेजेगा। संयुक्त कुलसचिव संजय कुमार दिवाकर ने सर्कुलर जारी कर कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्र ईमेल से या विवि के परीक्षा सेल में जाकर आवेदन कर सकते हैं। शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद इसकी रसीद और पोस्टल एड्रेस को परीक्षा सेल को ईमेल करना होगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए छात्रों से 500 रुपये चार्ज किया जाएगा।
वहीं, 200 रुपये सीजीपीए से परसन्टेज में बदलने के सर्टिफिकेट के लिए और 100 रुपये विवि डाक खर्च भी वसूलेगा। वहीं, ग्रेड शीट, अटेंडेंस शीट और कैरेक्टर सर्टिफिकेट के लिए विवि कोई शुल्क नहीं लेगा। जिन छात्रों का किसी भी प्रकार का शुल्क बाकी होगा उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा। लोहिया विधि विवि की कक्षाएं पांच जुलाई से डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के तीसरी और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा पांच जुलाई से प्रारंभ होगी। वहीं, जुलाई में होने वाली ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा अगस्त में होगी।
कुलसचिव रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दूसरे, चौथे और 10वें सेमेस्टर की ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा एक अगस्त से होगी। छठे और आठवें सेमेस्टर की ऑफलाइन एंड टर्म परीक्षा पांच अगस्त से शुरू होगी। अगले माह विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो छात्र दूसरे और और चौथे सेमेस्टर में हैं उनको तीसरे और पांचवे सेमेस्टर में नियमानुसार दाखिला दिया जाएगा। उनकी कक्षाएं पांच जुलाई से प्रारंभ होंगी। इसी प्रकार छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों को सातवें और नौवें में दाखिला दिया जाएगा। उनकी कक्षाएं परीक्षा खत्म होने के अगले दिन से शुरू हो जाएंगी।