फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी के 35 प्लॉटों की लॉटरी आज

Mon, 30 Jun 2014 09:05 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी करवाने को लेकर सोमवार को एक बार फिर से बड़ी चुनौती है। वृंदावन कॉलोनी के 35 छोटे प्लॉटों की लॉटरी 30 जून को होगी।
विज्ञापन


ये प्लॉट अनुसूचित जाति-जनजाति आरक्षित कोटे के हैं। परिषद की ओर से कहा जा रहा है कि निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी कराने के पूरे इंतजाम हैं।

किसी को भी कोई आपत्ति अब नहीं होगी। वहीं इस योजना के तहत करीब 3000 लोग, जिन्होंने आवेदन किया है, उनके मन में जरूर आशंकाएं होंगी कि आखिर उनका नाम आना संभव होगा या नहीं।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद की लॉटरी प्रक्रिया में गड़बड़ी है। यह संदेह के घेरे में आ गई है। पिछले करीब एक साल में तीन घटनाएं हो चुकी हैं। गाजियाबाद की शिखर इनक्लेव स्कीम में गड़बड़ी हुई।

इसके बाद की दोनों घटनाएं लखनऊ में हो गईं। इससे अब लॉटरी प्रक्रिया को बदलने जाने की मांग उठने लगी है। ताकि इस तरह की घटनाओं के बाद विवाद और घोटालों की आशंका खत्म हो सके।

आवास विकास परिषद की लॉटरी निकाले जाने के दौरान बीते शुक्रवार को गंभीर गड़बड़ी सामने आई।

यहां 51 छोटे प्लॉटों की लॉटरी निकाली जानी थी, मगर अधिकारियों ने केवल 44 लॉटरी ही निकाली और जनता को कह दिया कि प्रक्रिया पूरी हो गई। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस बुलाने की नौबत आ गई। आखिरकार जब निकाली गईं पर्चियों की गिनती कराई गई तो पता चला कि मात्र 44 लाटरी ही थीं।

इसके बाद में गलती मानते हुए आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने सात और पर्चियां निकलवा कर मौके पर लाटरी पूरी करवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें