फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में कल लॉन्च होगा NUHM

Wed, 19 Feb 2014 08:40 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नेशनल अरबन हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इसके तहत शहरी क्षेत्र खासकर मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक हेल्थ सेंटर (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोले जाएंगे।

गौरतलब है कि नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) के तहत ग्रामीण इलाकों में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।

लेकिन शहरी क्षेत्रों के निचले तबके के लोग इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। लिहाजा केंद्र सरकार की एनयूएचएम के तहत इनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसका एक प्रमुख उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना भी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 20 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। नेशनल हेल्थ मिशन की टीम भी इस कार्यक्रम के उद्घाटन की तैयारियों में जुट गई है।

सीएम सेहत संदेश वाहिनी को करेंगे रवाना
ऑडियो-विजुअल के जरिये आम लोगों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

साथ ही स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े पैंपलेट भी बांटे जाएंगे। इसके लिए सूबे के विभिन्न जिलों में 50 सेहत संदेश वाहिनी भेजे जाएंगे।

एनयूएचएम के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन वाहनों को रवाना करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें