फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ऑफिस घेरने जा रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, कई घायल

Wed, 11 Oct 2017 09:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योग्यता के मुताबिक पदोन्नति की मांग को लेकर बुधवार को एनेक्सी स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव कर रहे सैकड़ों मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। लाठीचार्ज में दर्जनों कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर सुबह से ही सैकड़ों मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी जीपीओ पार्क में एकत्र हुए। यहां से विधानभवन के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे कर्मचारियों को पुलिस ने लक्ष्मण मेला मैदान खदेड़ दिया। वहां प्रदेश अध्यक्ष जुबैर अहमद की अगुवाई में दिन भर प्रदर्शन चला।

शाम को अपने घरों को लौट रहे सैकड़ों कर्मियों को जब पता चला कि मुख्यमंत्री एनेक्सी में हैं तो वे एनेक्सी भवन के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने यहां प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया लेकिन वे मुख्यमंत्री से मुलाकात पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज और भगदड़ में कई कर्मचारी चोटिल हो गए। पुलिस दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर हजरतगंज कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहना है प्रदेश अध्यक्ष का

- फोटो : amar ujala
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, बेसिक शिक्षा विभाग के मृत शिक्षकों के बच्चों को स्नातक योग्यता के साथ अप्रशिक्षित शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाता था लेकिन 2011 से यह व्यवस्था बंद कर दी गई। नतीजतन मृतक आश्रित की योग्यता पीएचडी, एलएलबी, बीयूएमएम, बीसीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक, एमबीए होने के बावजूद उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें