फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर थमा, 18 लोकसभा सीटों पर कल डाले जाएंगे वोट

Sun, 11 May 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में अंतिम चरण की 18 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। पूर्वांचल की इन सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रचार बंद होने के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को छोड़कर अन्य सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रचारकों को क्षेत्र छोड़ने के लिए कह दिया गया है।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने होटल, धर्मशालाओं व सामुदायिक केंद्र, लॉज व विश्राम गृहों में बाहरी लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

328 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

18 सीटों के लिए कुल 328 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 42 प्रत्याशी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

यहां पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, आप के अरविंद केजरीवाल व कांग्रेस के अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर तीन ईवीएम बैलट यूनिट लगाकर चुनाव कराए जाएंगे।

सबसे कम 12 उम्मीदवार बागांव सीट से हैं। डुमरियागंज, महाराजगंज, आजमगढ़, घोसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली व मिर्जापुर में 15 से अधिक  प्रत्याशी हैं।

वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर स्थित चेकपोस्ट में तैनात सुरक्षाकर्मियों को क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी वाहनों पर नजर रखने के साथ ही व्यक्ति एवं व्यक्तियों के समूह की पहचान सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

उन्होंने कहा है कि जांच-पड़ताल में यह जरूर देखा जाए कि वे उस क्षेत्र के मतदाता हैं या नहीं।
विज्ञापन

इन सीटों पर पड़ेंगे वोट

डुमरियागंज, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़, घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्ट्सगंज

इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर
नरेंद्र मोदी, अरविंद केजरीवाल, मुलायम सिंह यादव, अजय राय, योगी आदित्यनाथ, जगदंबिका पाल, माता प्रसाद पांडेय, रवि किशन, हर्षवर्द्धन, कलराज मिश्र, अतुल कुमार अंजान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें