छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट का वितरण किया गया।
- फोटो : amar ujala
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत इंस्टीट्यूट आफ कोऑपरेटिव एंड कॉरपोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के 183 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और टैबलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि टैबलेट और स्मार्टफोन के जरिए छात्र-छात्राएं अपना ज्ञान बढ़ाते हैं या फिर पबजी जैसे गेम खेलते हैं। यह उन्हें तय करना है।