फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ओवरटेक के दौरान लोडर में घुसा मौरंग से भरा ट्रक, हादसे में एक की मौत व तीन घायल

Tue, 25 Jul 2023 12:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बख्शी का तालाब (लखनऊ)

सार

सीतापुर हाइवे पर हुए एक भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के सीतापुर हाइवे पर स्थित भैंसामऊ क्रॉसिंग के सामने लखनऊ से सीतापुर जा रहे लोडर में मौरंग से भरा ट्रक जा घुसा। ओवरटेक के दौरान हुए इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसके दूसरे साथी को ट्रक केबिन तोड़कर बाहर निकाला गया। उसे मरणासन्न स्थित में ट्रामा सेंटर रिफर किया गया।

विज्ञापन


इनके अतिरिक्त ट्रक में बैठे दो अन्य लोग भी घायल हो गए जिनका इलाज राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में किया जा रहा है। वहीं, बख्शी का तालाब कस्बे में ही एक अन्य ट्रेन हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। अतरिक्त थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताया पुलिस जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें