लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 116 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 15 प्रोफेसर, 27 एसोसिएट प्रोफेसर और 74 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी 22 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे जो विवि की वेबसाइट kmclu.ac.in पर उपलब्ध है।
भाषा विवि में मार्च 2024 में स्ववित्तपोषित विभागों में शिक्षकों का टोटा दूर करने के लिए 116 पदों पर आवेदन मांगे थे। इन पर करीब 350 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। लेकिन चयन प्रक्रिया में लचर कार्यशैली के चलते भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका। विवि ने अब सभी पदों पर दोबारा विज्ञापन जारी किया है।
आवेदन फॉर्म भरने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 3000 आवेदन शुल्क और एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।