फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बालिका से मकान मालिक ने की गंदे काम की कोशिश

Fri, 27 Oct 2017 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के आलमबाग में सात वर्षीय बच्ची से बुधवार शाम मकान मालिक ने दुष्कर्म की कोशिश की। घर पहुंचे बच्ची के पिता ने आरोपी को दबोच लिया, लेकिन वह पकड़ छुड़ाकर भाग निकला। बच्ची के पिता ने केस दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दूध का काम करता है। उसके परिवारीजन आशियाना में रहते हैं। करीब तीन महीने पहले कैटरिंग का काम करने वाला युवक उसके मकान में किराये पर रहने आया था। उसके परिवार में पत्नी व तीन बच्चे हैं। बुधवार शाम दंपती काम पर गया था, जबकि बच्चे घर पर थे।

शाम करीब पांच बजे उनकी सात वर्षीय बड़ी बेटी छत पर खेल रही थी तभी मकान मालिक वहां आ गया। वह उसे फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी दौरान बच्ची के पिता आ गए। बेटी को गायब देखकर खोज शुरू की। छोटे बेटे ने बताया कि उसे अंकल कमरे में ले गए हैं।
विज्ञापन


वहां पहुंचा तो मकान मालिक को बेटी से अश्लील हरकतें करते देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाते हुए उसने मकान मालिक को दबोच लिया और पीटने लगा। इस बीच आसपास के लोग जमा हो गए। लेकिन मकान मालिक बच्ची के पिता को धक्का देकर भाग निकला। शाम को युवक बेटी को लेकर आलमबाग कोतवाली पहुंचा और मकान मालिक के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें