फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महाभारतकालीन लाक्षागृह का एक करोड़ से होगा विकास, ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित

Fri, 19 Sep 2025 10:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में स्थित महाभारतकालीन लाक्षागृह का एक करोड़ से विकास होगा। इसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस स्थल के संरक्षण और विकास से बागपत धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त होगा।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग महाभारत सर्किट के अंतर्गत बागपत स्थित महाभारतकालीन स्थल लाक्षागृह का समेकित पर्यटन विकास करेगा। इसके लिए एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। बड़ौत के बरनावा गांव में हिंडन और कृष्णा नदी के संगम पर स्थित यह स्थल महाभारत काल का ऐतिहासिक गवाह माना जाता है।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग लाक्षागृह जैसे महाभारतकालीन ऐतिहासिक स्थल को धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा। यहां कौरवों ने पांडवों को जिंदा जलाने के लिए लाख का घर बनवाया था। उन्होंने कहा कि इस स्थल के संरक्षण और विकास से बागपत धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त होगा।

20 लाख से अधिक पर्यटक आने की संभावना

उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत यहां पर सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सूचना केंद्र और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। ताकि पर्यटक यहां पर आकर पूरा समय दे सकें। इस साल यहां पर 20 लाख से अधिक पर्यटक आने की संभावना है।

बागपत में अभी ये पवित्र स्थल हैं

उन्होंने कहा कि जिले में लाक्षागृह, पुरा महादेव, जैन धर्मावलंबियों का त्रिलोक तीर्थ धाम सहित कई पवित्र स्थल हैं। सरकार का प्रयास है कि इन स्थलों को विश्व पर्यटन गंतव्य को और अधिक सशक्त तरीके से स्थापित किया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की पहचान एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में और मजबूत हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें