फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक शोरूम से लाखों की नकदी व पार्ट्स की चोरी

Thu, 04 Sep 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छत का जाल हटाकर अंदर घुसे चोर, मौके पर जांच करती पुलिस व शोरूम के अंदर फैला सामान।
विज्ञापन
मलिहाबाद। थाना क्षेत्र के कसमंडी कलां चौकी से एक किमी दूरी पर स्थित बाइक शोरूम (माही मोटर्स) में मंगलवार देर रात चोरों ने लगभग दो लाख नकदी व डेढ़ लाख कीमत के गाड़ी के पार्ट्स पार कर दिए। सुबह पहुंचे सुपरवाइजर को शोरूम का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ देख उन्होंने शोरूम मालिक को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बाइक शोरूम के मालिक तिलसवा गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार 7:30 बजे शोरूम बंद करके वह घर गए थे। बुधवार सुबह नौ बजे जब सुपरवाइजर अजय सहित मैकेनिक शोरूम पहुंचे तो शोरूम के पीछे के शटर का ताला टूटा हुआ था। सत्येंद्र सिंह के मुताबिक शटर से रास्ता छत पर जाता है। चोर छत की जाली हटाकर वर्कशॉप में खिड़की तोड़कर शोरूम के सेल्स एरिया में घुसे थे। चोर शोरूम में लगे कैमरे का डीवीआर भी निकाल ले गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

छत का जाल हटाकर अंदर घुसे चोर, मौके पर जांच करती पुलिस व शोरूम के अंदर फैला सामान।

छत का जाल हटाकर अंदर घुसे चोर, मौके पर जांच करती पुलिस व शोरूम के अंदर फैला सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें