फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री मौजूद, टीटीई ने दूसरे को दे दी सीट, रेल मंत्री तक पहुंची शिकायत

Tue, 31 Dec 2019 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नीलांचल एक्सप्रेस में टीटीई के कारनामे से महिला यात्री को परेशान होना पड़ा। अपनी सीट छोड़कर बहन के पास बैठी महिला यात्री की सीट टीटीई ने दूसरे को एलॉट कर दी। कुछ देर बाद जब महिला अपनी सीट पर सोने के लिए पहुंची तो दूसरे यात्री को सीट पर पाकर चौंक गई। काफी कहासुनी हुई।
विज्ञापन


इसके बाद उसे दूसरी सीट यात्रा के लिए दी गई। मामले की शिकायत रेलमंत्री से की गई है। ट्रेन संख्या 12876 नीलांचल एक्सप्रेस से अलीगंज निवासी राजकुमार वर्मा गत 22 दिसंबर को बेटी सौम्या, भांजी व अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ से भुवनेश्वर जा रहे थे।
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद कार्रवाई होनी तय

उनकी बेटी सौम्या को थर्ड एसी बोगी बी-2 में 17 नंबर सीट मिली थी, उनके पास बोगी में ही अन्य सीटें भी थीं। उन्होंने बताया कि बेटी सौम्या भांजी की सीट पर बैठी बातें कर रही थी। इस बीच ट्रेन के वाराणसी पहुंचने पर टीटीई ने सीट दूसरे यात्री को एलॉट कर दी।

रात में जब सौम्या अपनी सीट पर सोने के लिए गई तो वहां एक यात्री लेटा हुआ था। उसने टीटीई द्वारा सीट  एलॉट किए जाने की बात कही। इस पर कहासुनी शुरू हुई तो एक टीटीई मौके पर पहुंचा और पूरा मामला समझा।

राजकुमार ने बताया कि टीटीई ने मामला सुलझाने के लिए थर्ड एसी बोगी बी-2 में ही 55 नंबर सीट बेटी को दी। इसके बाद सफर पूरा हुआ। सोमवार को भुवनेश्वर से लौटने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत रेलमंत्री से की। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होनी तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें