फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीट गहरे कुएं में गिरा मजदूर, एसडीआरएफ व फायर टीम ने निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट केदेवरिया खुर्द गांव में एक सिपाही का मकान निर्माण हो रहा है जिसमें काम करने वाला मजदूर धनीराम शाम को अचानक 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया। अग्निशमन व एसडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे ऑपरेशन चलाकर मजदूर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

सिपाही शिवगोविंद के निर्माणाधीन मकान के आंगन में एक पुराना कुआं है। इस कुएं की ईंटें निकलवाने के चक्कर में शिवगोविन्द ने कुएं को अभी बंद नहीं कराया था। रविवार रात को स्लैब पड़ गई थी। सोमवार को आगे का काम हो रहा था। उनके भवन निर्माण में लखीमपुरम खीरी के देवकली वीरपुर सरैया माफी का धनीराम काम कर रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। सिपाही ने मजदूरों की मदद से रस्सी डालकर धनीराम को निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, कुआं संकरा होने से अंदर जाना खतरनाक था। सूचना पर अग्निशमन व एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर पांच घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत अब सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें