फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगा धरने पर बैठे अधिवक्ता

Thu, 09 Jul 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ज्ञापन साैंपते अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह और महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एसडीएम साहिल कुमार की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। वह एसोसिएशन पदाधिकारियों से ठीक से बात नहीं करते। अभद्रता करते हैं। क्षेत्रीय जनता से भी कम मिलते हैं। सैकड़ों शस्त्र नवीनीकरण की पत्रावलियां लंबित हैं। पत्रावलियों को एक से दो माह तक रखने के बाद फिर से तारीख लगा दी जाती है। इससे वादकारियों को समय पर न्याय नहीं मिल पा रहा है। पदाधिकारियों ने इसके विरोध में अनिश्चित कालीन धरना देने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें