फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
वाहन की टक्कर से मजदूर की  मौत
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में सड़क पार कर रहे चिनहट में किराये के मकान में रहने वाले बने सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह मूलरूप से आगरा के सरैधी जाट मोहल्ला के रहने वाले थे और यहां मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

उनके भाई फूल चंद ने बताया कि बुधवार रात में पुलिस ने फोन कर घटना के बारे में बताया। पुलिस का कहना है कि बने सिंह मड़ियांव में मजदूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उनके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए घरवालों को सूचना दी। वह अविवाहित थे।
हादसे में घायल शिक्षक की मौत
आशियाना में पावर हाउस चौराहे के पास मंगलवार को कार की टक्कर से जख्मी हुए शिक्षक श्रीकांत त्रिपाठी (46) की बुधवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में शिक्षक के साथी अरविंद घायल हो गए थे। परिजनों ने आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-एच एलडीए कॉलोनी में रहने वाले श्रीकांत कालीचरण इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। उनके भतीजे ऋषि के मुताबिक चाचा मंगलवार सुबह साथी अरविंद के साथ टहलने निकले थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। परिवार में पत्नी रजनी, बेटी वैष्णवी व बेटा राघव है। इंस्पेक्टर के मुताबिक केस दर्ज कर फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें