फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्त से बोला देने जा रहा हूं जान... फिर लैब टेक्नीशियन ने लगा ली फांसी

Mon, 03 Jun 2024 05:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दोस्त से कॉल पर जान देने की बात कहकर लैब टेक्नीशियन ने कमरे में फांसी लगा ली। अलीगंज पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

कानपुर के बाकरगंज के रहने वाले विशाल (32) अलीगंज के प्रियदर्शिनी कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। वह एक निजी लैब में टेक्नीशियन थे।
उनके मौसेरे भाई अभिनव के मुताबिक, विशाल कि पत्नी विमला बच्चों के साथ काफी समय से नवाबगंज मायके में रह रही हैं। इस कारण भाई अकेले व तनाव में थे।
शनिवार रात विशाल ने अपने दोस्त को कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही। दोस्त ने कांफ्रेंस कॉल कर विशाल की मामा से बात कराई, पर वह नहीं माने और मोबाइल बंद कर पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगी ली।
विज्ञापन

परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें घर का दरवाजा बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें