ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज की नर्सरी कक्ष में प्रवेश के लिए कल से रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेंगे। इसका शुल्क 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। फॉर्म ऑफलाइन ही मिलेेंगे। वहीं, तय समय के बाद विलंब शुल्क केे साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा होगा।
ला-मार्ट ब्वॉयज में नर्सरी कक्षा की 175 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
इसके लिए कॉलेज के स्टोबार्ट हॉल से एक से तीन नवंबर तक सुबह 9 से 12 बजे तक फॉर्म मिलेंगे। इसका शुल्क 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बाद फॉर्म कॉलेज ऑफिस से 6 से 10 नवंबर तक सुबह 9 से 11 बजे तक मिलेंगे। इसका शुल्क 5,500 रुपये रखा गया है। वहीं, 13 से 17 नवंबर तक आवेदन फॉर्म कॉलेज ऑफिस से 6 हजार रुपये में मिल सकेगा।
आवेदन करने के लिए बच्चे का जन्म एक अक्तूबर 2013 से 30 सितंबर 2014 के बीच होना चाहिए। फॉर्म जमा करने के लिए विद्यालय ने एक दिन ही निर्धारित किया है। कॉलेज के स्टोबार्ट हॉल में 20 नवंबर को सुबह 9 से दोेपहर 2 बजे तक आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। चयनित बच्चों की सूची 18 दिसंबर की शाम पांच बजे जारी की जाएगी। सूची कॉलेज की वेबसाइट www.lamartinierelucknow.org और कॉलेज के गेट नंबर चार पर प्रदर्शित की जाएगी।