अदालत की फटकार के बाद डासना जेल में बंद पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा, रंगनाथ मिश्रा, बादशाह सिंह व चंद्रदेव राम समेत लैकफेड के सभी आरोपियों को जेल से लाकर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया।
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) लल्लू सिंह ने मामले की सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख नियत की है।
इससे पहले बाबूसिंह कुशवाहा की ओर से पेश हुए वकील ने कोर्ट से अपने मुवक्किल को आरोपों से मुक्त करने की मांग वाली अर्जी के समर्थन में नजीर देने के लिए समय मांगा जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
इस दौरान कोर्ट में मौजूद मामले केवादी व लैकफेड के महाप्रबंधक पीएन सिंह से सभी आरोपियों की ओर से जिरह की गई।
पीएन सिंह की गवाही पूरी हो जाने के बाद कोर्ट ने अगले गवाह को तलब करते हुए मामले की सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है।