अपने अमेठी दौरे के तीसरे दिन कुमार विश्वास ने प्रियंका वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका सिर्फ अपने भाई राहुल के लिए वोट मांगती हैं।
प्रियंका को कांग्रेस की ओर से रायबरेली व अमेठी में प्रचार की कमान मिलने पर कुमार विश्वास ने जमकर चुटकी ली।
उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा वास्तव में क्षेत्र का भला चाहती हैं तो उस भाई (राहुल) के बजाए इस भाई (कुमार विश्वास) के लिए वोट मांगें। अगर यह भाई जीता तो संसद में विकास का पूरा हिसाब देगा।
विश्वास ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी की कितनी चिंता है, इसे यहां की जर्जर सड़कें और बदहाली बयां कर रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया जीतने पर वह विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विश्वास शुकुल बाजार में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता ने सेवा का मौका दिया तो वह जनता की पूरी सेवा करेंगे। विश्वास ने कार्यकर्ताओं को अहिंसावादी व आशावादी बनने की भी बात कही।