फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान गोमती में डूबकर युवक की मौत, बाइक पर पहुंचाया अस्पताल

Thu, 31 Aug 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शव की तलाश करते गोताखोर
विज्ञापन
हजरतगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मण मेला मैदान के पास मूर्ति विसर्जन करने गए एक युवक की गोमती में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


करीब तीस मिनट बाद पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। घटनास्‍थल पर एंबुलेंस और गोताखोरों की व्यवस्‍था न होने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। 

सूत्रों के मूताबिक हजरतगंज निवासी कुलदीप (25) क्षेत्र के लोगों के साथ निशातगंज पुल के नीचे गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। मूर्ति विजर्सन के दौरान नांव में पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव में कुलदीप बह गया। लोगों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। एंबुलेंस की व्यवस्‍था न होने के चलते कुलदीप के मित्र उसे बाइक पर सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें