लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की रविवार को राष्ट्रीय और प्रादेशिक समेत सभी प्रकोष्ठों की बैठक हुई। फैसला हुआ कि विभिन्न मांगों को लेकर विगत वर्ष से चल रहे आंदोलन को अगस्त माह से धार दी जाएगी।
विज्ञापन
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने कहा कि पदाधिकारी परिषद को जिलों और गांवों तक पहुंचकर मजबूत करें। प्रदेश अध्यक्ष सूर्य बली सिंह रिटायर्ड (डिप्टी एसपी) ने कहा कि अगस्त से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरने के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सुनवाई न होने पर लखनऊ मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एके सिंह राठौड़ ने सबको जोड़कर बड़ा कार्यक्रम करने का आह्वान किया।