लखनऊ। सिटी स्टेशन के पास जगत नारायण रोड पर राहगीर जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। यहां मुख्य मार्ग पर बने नाले का पत्थर लंबे समय से टूटा हुआ है। नाले का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहने के कारण गहरे और जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन लोग गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
सड़क का हाल।
सड़क का हाल।
सड़क का हाल।