फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगान' के स्क्रिप्ट राइटर के.पी हुए हॉस्पिटलाइज्ड

Wed, 28 Aug 2013 10:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
‘लगान’ और ‘जोधा-अकबर’ की पटकथा लिखने वाले साहित्यकार पद्मश्री केपी सक्सेना की हालत नाजुक है। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

81 वर्षीय साहित्यकार के बेटे रोहित सक्सेना ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सांस लेने, बोलने और खाने में दिक्कत है। पहले तो उन्हें घर पर ही दवाइयां दी गईं।

लेकिन सोमवार को उनकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। साहित्यकार का इलाज कर रहे अस्पताल के डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि वे जीभ के कैंसर से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


उनके दो ऑपरेशन पहले हो चुके हैं। चूंकि, उन्हें खाने में दिक्कत आ रही है, इसलिए ड्रिप चढ़ा दी गई है। मंगलवार को एक्स-रे सहित उनकी कई जांचें की गई हैं।
विज्ञापन


तबीयत सुधरने पर उनके ऑपरेशन के बारे में विचार किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनकी कीमोथेरेपी की जाएगी और बाहर से चिकित्सकों को बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें