फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव: इस बार दिवाली के अगले दिन नहीं होगी गोवर्धन पूजा, 14 को परेवा और 15 नवंबर को होगा भाई दूज

Sun, 12 Nov 2023 09:51 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। 
विज्ञापन
भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दीपावली के अगले दिन परेवा-गोवर्धन पूजा होती है। इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। परेवा एक दिन बाद यानी 14 को होगी। ज्योतिषाचार्य आनंद दुबे व एसएस नागपाल के मुताबिक, गोवर्धन पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को होती है। इसमें भगवान श्री कृष्ण के निमित्त दीपक जलाकर अन्नकूट का भोग अर्पित करते हैं। शाम को राजा बली व भगवान विष्णु के पूजन की मान्यता है।

विज्ञापन


कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ हो रही है। इस तिथि का समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर मंगलवार को होगी।

भाई दूज व चित्रगुप्त पूजन 15 को होगा
भाईदूज का पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। भाई दूज व चित्रगुप्त पूजन 15 नवंबर बुधवार को होगा। बहनें जहां भाइयों को टीका करती हैं। वहीं कायस्थ समाज के लिए यमद्वितीया के दिन अपने कुल प्रमुख चित्रगुप्ता का पूजन करते हैं। भाई दूज का टीका शुभ मुहूर्त दोपहर 12:56 से 03:06 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें