भाषा विश्वविद्यालय सिविल इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा पुस्तक का सिविल इंजीनियरिंग की प्रतिय
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्राध्यापक अभिषेक अवस्थी द्वारा लिखित पुस्तक सिविल इंजीनियरिंग का विमोचन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव प्रो. महेश कुमार के साथ ही सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विषय प्रभारी केके के शाह इस मौके पर उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित और प्रभावी तैयारी में सहायक सिद्ध होगी। कुलसचिव प्रो. महेश कुमार ने पुस्तक की विषयवस्तु की प्रशंसा करते हुए इसे छात्रों के लिए मार्गदर्शक बताया। अभिषेक अवस्थी ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रकाशक एवं सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया।