फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए अड़े किसान यूनियन के नेता, रायबरेली रोड किया जाम

Wed, 11 Oct 2023 04:49 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ पहुंचे किसान यूनियन भानू गुट के नेता अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने आए हुए हैं। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उन्होंने रायबरेली रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान यूनियन नेता व समर्थक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर यात्रा निकाल रहे किसान यूनियन भानू गुट के नेता व प्रदर्शनकारी बुधवार को सुबह करीब 11.00 बजे लखनऊ के ओमेक्स सिटी से हजरतगंज जाने के लिए बढ़े तो पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया पर असफल रहे।

विज्ञापन


किसान नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी मांगें उनके सामने रखना चाहते थे। अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए तो पीजीआई के ठीक सामने बैरीकेटिंग कर दिया। किसानों ने इसे तोड़ दिया और बात बिगड़ने लगी।

इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें फिर समझाने का प्रयास किया। शाम करीब 3.00 बजे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप से उनकी बात हुई। इस दौरान किसान यूनियन के नेता मुख्य मार्ग की सड़क पर ही डटे रहे। इस दौरान रायबरेली रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की यात्रा एक अक्तूबर को फिरोजाबाद से शुरू हुई थी। 10 अक्तूबर को सभी लखनऊ में ओमेक्स सिटी पहुंचे और रात्रि विश्राम किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें