फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामलला के पुजारियों के आए अच्छे दिन, सैलरी बढ़ाई गई, अब मिलेंगे इतने हजार रुपये प्रतिमाह

Wed, 11 Oct 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

रामलला के प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी और सेवा में लगे कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय की घोषणा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की।
विज्ञापन
अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण के साथ ही रामलला के पुजारियों के भी दिन बहुरने लगे हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारी के वेतन में वृद्धि कर दी गई है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है। 

ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी के गेट पर ताला देखकर भड़के अखिलेश यादव, गेट फांदकर अंदर घुस गए, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली संकट बढ़ा, गांवों में पांच घंटे की कटौती, कई यूनिटों के बंद होने से बढ़ा संकट
विज्ञापन


बताया गया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये वेतन कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था। अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है। पुजारियों को रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें