डॉ. कामिनी सिंह।
- फोटो : amar ujala
देश की खेती को नया और आधुनिक नजरिया देने के लिए जरूरी है कि इससे युवा जुड़ें। यह सुखद है कि राजधानी में ऐसे ही युवा किसानों की पौध तैयार हो रही है। वे खेती को मुनाफे का सौदा बना रहे हैं। परंपरागत तरीकों से अलग ये आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं वो अन्य युवाओं के लिए भी मिसाल हैं। किसान दिवस पर आइए हम जानते हैं लखनऊ के कुछ युवा किसानों के बारे में।
खेती के लिए छोड़ दी नौकरी
सीतापुर रोड निवासी डॉ. कामिनी सिंह ने सीआईएसएच में 2008 से 2015 तक नौकरी की। इसी दौरान पीएचडी किया। नौकरी करते करते लगा कि जो काम फील्ड में किया जा सकता है वह चारदीवारी के भीतर नहीं हो सकता है। बस इसी सोच के साथ 2015 में जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाया। सबसे बड़ी चुनौती थी, जैविक खेती के लिए किसानों को तैयार करना, क्योंकि यह महंगी पड़ती है। बीच का रास्ता निकाला, सुगंध व औषधीय पौधों की खेती शुरू कर दी है। सहजन, लेमन ग्रास, खस, तुलसी, कालमेघ जैसे पौधों पर काम शुरू किया। इसमें बहुत ज्यादा रासायनिक खाद की जरूरत नहीं पड़ी और जमीन को खेती के लिए उपयोगी बनाया जा सका। एक तरफ हम खेती कर रहे तो दूसरी तरफ हम हमने एग्रोबिजनेस खड़ा किया है। हम किसानों को भी भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।