फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में युवक संग सात फेरे लेकर किन्नर ने की नए जीवन की शुरूआत

Wed, 17 Feb 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
फेरे लेते युवक और किन्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू रीति रिवाज के साथ एक एक किन्नर ने युवक शादी कर अपने नए जीवन की शुरूआत की। दोनों करीब एक साल से एक दूसरे से प्यार करते थे और साथ रहते थे। विवाह के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने नवविवाहित जोड़े को उपहार व आशीर्वाद दिया। यह विवाह लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


भरतकुंड स्थित मंदिर पर किन्नर अंजली सिंह ने प्रतापगढ़ के रहने वाले शिव कुमार वर्मा के साथ सात फेरे लिए। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला किया। दुल्हन बनी किन्नर अंजली ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, इसलिए हमने शादी करने का निर्णय लिया। बताया कि इस शादी के लिये लड़के के परिवार वाले भी राजी थे। दूल्हा बने शिव कुमार वर्मा ने बताया कि अंजली मुझे पसंद थी, वह किन्नर है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। बताया कि एक साल से हम दोनों साथ भी रह रहे थे, अब विवाह कर सामाजिक रूप से एक दूसरे के हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें