यूपी के जिन 51 जिलों में बृहस्पतिवार को एक से 19 साल तक के बच्चों को कीड़ा मारने वाली दवा खिलाई गई थी उनमें से कई जिलों में 172 बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना आई है।
इन जिलों में दवा खाने के बाद बच्चों को पेट दर्द व उल्टी शिकायत हुई है। अंबेडकरनगर में 23 बच्चों की तबियत बिगड़ी है।
जिलों से जानकारी आने के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने संबंधित जिलों के सीएमओ से फोन कर स्थिति की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
सचिव ने बताया कि दवा को टेस्ट कराने के बाद ही जिलों में बच्चों को खिलाने के लिए भेजी गई थी। दवा पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि यह दवा करीब छह महीने में एक बार बच्चों को खिलाई जाती है।