फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर को मिले 15 रेजिडेंट डॉक्टर

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर को बॉन्ड के तहत 15 नए रेजिडेंट डॉक्टर मिले हैं। इनमें से दो डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है। शेष डॉक्टरों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया चल रही है। यह गंभीर मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय ने इन 15 रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में प्रदेश भर से सड़क दुर्घटना, सिर की चोट और अन्य आपातकालीन स्थितियों के गंभीर मरीज आते हैं। ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 बेड हैं, जबकि कैजुअल्टी में 44 बेड उपलब्ध हैं। मरीजों की अधिक संख्या के कारण अक्सर बेड कम पड़ जाते हैं। कैजुअल्टी में एक साथ 70 से 80 मरीज स्ट्रेचर पर भर्ती रहते हैं। इससे डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव बहुत बढ़ जाता है।
ट्रॉमा सेंटर की कैजुअल्टी में रेजिडेंट डॉक्टरों के 42 स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में केवल 21 रेजिडेंट डॉक्टर ही कार्यरत हैं। लंबे समय से डॉक्टरों की इस कमी के कारण मरीजों के इलाज पर अतिरिक्त दबाव था। ट्रॉमा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि इन 15 रेजिडेंट डॉक्टरों की तैनाती से आपातकालीन सेवाएं मजबूत होंगी। इससे ट्रॉमा सेंटर की सेवाओं में और सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें