फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के कुलपति का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाया गया

Sat, 11 Apr 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रो. एम एल बी भट्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केजीएमयू लखनऊ के कुलपति प्रो. एम एल बी भट्ट का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि माहौल की गंभीरता देखते हुए प्रशासन ये फैसला लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश के कई जिलों के हॉटस्पॉट बने क्षेत्रों को पूरी तरह सील भी किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से स्थिति के नियंत्रण में होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पूरे देश में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है।

वहीं, शुक्रवार शाम तक यूपी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 433 पहुंच गई है। इनमें से 245 तब्लीगी जमात के हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें