फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: आरक्षण का पालन न करने पर आयोग के सामने कुलपति की पेशी कल, शिक्षक भर्ती से जुड़ा है मामला

Thu, 23 Mar 2023 03:50 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू में शिक्षक भर्ती मामले में 24 मार्च को कुलपति की पेशी होगी। अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति आयोग ने केजीएमयू को दो बार नोटिस जारी कर भर्ती विज्ञापन में बदलाव करने के लिए कहा। हालांकि, विज्ञापन नहीं जारी हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केजीएमयू में शिक्षक भर्ती मामले में विवाद का हल निकलता नहीं दिख रहा है। इसके विज्ञापन को लेकर अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से कई बार नोटिस जारी किया गया। आयोग के निर्देश पर केजीएमयू प्रशासन इसमें संशोधन भी कर रहा है। हालांकि, अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में अब आयोग ने कुलपति को 24 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। इसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

विज्ञापन


केजीएमयू में सौ से ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए विज्ञापन जारी किया गया। इस बीच अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति चिकित्सा शिक्षक एसोसिएशन ने आयोग के पास भर्ती विज्ञापन में आरक्षण संबंधी प्रावधानों का पालन न करने को लेकर शिकायत की। ऐसे में आयोग ने केजीएमयू को दो बार नोटिस जारी कर भर्ती विज्ञापन में बदलाव करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - मिल गया लापता हुआ सारस पक्षी: अखिलेश यादव ने दी थी आंदोलन की चेतावनी, ट्वीट कर कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी के मन की बात से भाजपा बदलेगी अल्पसंख्यक समुदाय का मन, ये है पूरा प्लान


इसके बाद केजीएमयू में समिति बनी, लेकिन अभी तक नया विज्ञापन जारी नहीं हो सका। इस बीच अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति चिकित्सा शिक्षक एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरीराम ने एक बार फिर आयोग के पास शिकायत भेजकर समस्या का निराकरण न होने की बात कह दी। इसे लेकर आयोग ने केजीएमयू कुलपति को सभी तथ्यों के साथ 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें